फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा-फरेंदा क्षेत्र में खाद्य विभाग ने आटा-मैदा का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को फरेंदा, नौतनवा क्षेत्र के एक फ्लोर मिल का निरीक्षण किया। टीम ने यहां से आटा और मैदा के सैंपल इकट्ठा करके उसे जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले फरेंदा क्षेत्र स्थित एक एग्रो इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड मनीकौरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां से आटा और मैदा का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद टीम ने नौतनवा क्षेत्र के एक फ्लोर मिल का निरीक्षण कर गेहूं के आटे का नमूना संग्रहित किया। प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय केके उपाध्याय ने कहा कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह तथा पवन गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें