निचलौल। इंडो-नेपाल सीमा से सटे ग्रामसभा बहुआर कला में घर की सफाई के दौरान एक महिला को विषैले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी निचलौल ले गए। फिलहाल महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, बहुआर कला निवासी सविता यादव (30) बुधवार को अपने घर में झाड़ू-पोछा कर रही थीं। इसी दौरान घर के एक कोने में छिपे सांप ने उन्हें डंस लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। परिजन उन्हें निजी वाहन से सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे। सीएचसी के इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. संदीप कसौधन ने बताया कि महिला को किस प्रजाति के सांप ने काटा, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि विष का प्रभाव दिखाई देने पर उन्हें 15 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए हैं। फिलहाल महिला को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।