फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेधा का लहराया परचम, 89 का इंस्पायर अवाॅर्ड में चयन

Sat, 08 Mar 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के मेधावियों ने अपनी कुशाग्र मेधा का परचम लहराते हुए इंस्पायर अवार्ड के लिए 89 माडलों का आइडिया चयनित कराया है। पहला मौका है जब जिले से इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का आइडिया चयनित किया गया।
विज्ञापन

इस बार दो संस्कृत स्कूलों का माडल भी सलेक्ट किया गया। जनपद को मिली इस विशेष उपलब्धि पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के हौंसले बुलंदी पर हैं। वित्तीय सत्र 2024-25 के लिए इंस्पायर अवार्ड नामांकन कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों ने किया था। आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2024 तक पूरी की गई थी। इस बार जिले ने नामांकन के दौरान भी रिकार्ड कायम करते हुए 567 आवेदन कराए थे, जिसमें 170 स्कूलों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई थी।
पांच मार्च को नामांकन चयन का परिणाम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जारी किया है, जिसमें महराजगंज जनपद से सर्वाधिक 89 माडल चयनित किए गए हैं जो मंडल में सर्वाधिक हैं। इस बार दो संस्कृत स्कूलों के विज्ञान माडल का आइडिया भी चयनित हुआ है। इंस्पायर अवार्ड नामांकन के नोडल राजकीय सिंहपुर के प्रिंसिपल अनमोल यादव ने बताया कि सभी को माडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस प्रकार आठ लाख 90 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

ये माडल किए गए चयनित : जैव विविधता, वाटर प्यूरीफायर, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, खारे पानी को मीठे पानी में परिवर्तित करने, वन क्षेत्र से कटान नियंत्रण के लिए फारेस्ट अलर्ट रिंग जैसे माडल आइडिया चयनित हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें