फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पहली शिकायत दबा दी, अब हवाई टिकट की शुरू हुई जांच

Tue, 15 Jul 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विदेश में नौकरी करने गए युवक के नाम पर मनरेगा मजदूरी किए जाने के मामले में शिकायत हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद जिम्मेदार ने मामले को दबाने के लिए रिपोर्ट लगाते हुए मामले को दबा दिया था, लेकिन मामले में नया मोड़ तब आ गया जब गांव के ही एक व्यक्ति ने विदेश गए युवक की प्लेन का टिकट लगाते हुए मामले में दोबारा जिलाधिकारी काे शिकायत दर्ज कराई। अब पूरे मामले में जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
दरअसल मिठौरा ब्लाॅक के बसंतपुर खुर्द गांव में लटुरहिया तालाब की खोदाई कार्य में मनरेगा योजना से हुई थी। गांव के घरभरन मौर्य ने 26 जून को जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए विदेश गए युवक के नाम पर मनरेगा में मजदूरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था, कि एक युवक अप्रैल माह में ही विदेश गया है, जबकि उसके नाम पर जून माह में छह से सात दिनों तक की मजदूरी दिखाकर भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद मामले में एपीओ मनरेगा से अधिकारियों ने आख्या तलब की । इसके बाद एपीओ गांव में भी पहुंचे और जांच की। लेकिन जांच में लिखा कि विदेश गए युवक के परिजनों ने बताया कि अभी वह एक सप्ताह पूर्व ही विदेश गया है, और मामले को दबा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें