फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की हत्या से भड़के वकील

Mon, 21 Dec 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 आजमगढ़ में अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में नाराजगी बढ़ी है। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं पर रोक लगाने की मांग लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम को दिया। सोमवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम से अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार मिश्र ने ज्ञापन में कहा है कि आजमगढ़ में अधिवक्ता राज नारायण सिंह की हत्या अपराधियों ने कर दी। बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदेश के अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को मौन रहकर विरोध प्रदर्शन तथा मुल्जिमों की गिरफ्तारी के लिए सरकार को ज्ञापन दिया गया है।

 कहा है कि अधिवक्ता समाज दिन प्रतिदिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं से चिंतित है। समाज में दबे कुचले वर्ग व पीड़ित वर्ग के लिए आवाज उठाने का काम करता है। यदि अधिवक्ता ही अपराध का शिकार होगा तो समाज में अन्य वर्ग को सुरक्षा प्रभावित होगी। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि हत्यारे की गिरफ्तारी तथा अधिवक्ताओं के विरुद्ध अपराध रोकने और सुरक्षा के लिए उचित एवं प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिजीत सिंह, राजकिशोर त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, राजेश कुमार वर्मा, आशा नंदन पांडे, सुरेंद्र सिंह, अब्दुल हमीद खां के अलावा तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें