फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवजन सभ्ाा के जिलाध्यक्ष हटाए गए

Mon, 21 Dec 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। संगठन में रुचि न लेना सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव को महंगा पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनकी जगह अभी को अध्यक्ष नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव द्वारा कई महीने से संगठन में कोई रुचि नहीं ली जा रही थी। जिसकी जानकारी प्रदेश पार्टी को दी गयी थी।

 जिसके क्रम में समाजवादी युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने तत्काल प्रभाव से शैलेश श्रीवास्तव को उनको जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है तथा समाजवादी युवजन सभा की पूरी कमेटी भंग कर दी गयी है। नये जिलाध्यक्ष के मनोनयन नये नाम की सूची प्रदेश पार्टी को जल्द ही जिला पार्टी द्वारा दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी पदािधकारी पार्टी के संगठन के कार्यों में रुचि नहीं लेगा उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें