फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रसोई में सांपों का खाैफ बरकरार

Thu, 24 Jul 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के ठूठीबारी क्षेत्र के बोदना गांव के टोला नवडिहवा में राजाराम के घर में बीते सोमवार की शाम एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। इस दिन राजाराम के घर में एक साथ 22 सांप निकल आए।
विज्ञापन

यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव के लोग दहशत में हैं। राजाराम की पत्नी सृजावती देवी ने बताया कि सोमवार की शाम को अचानक घर में सांपों की मौजूदगी ने सबको हैरान कर दिया। पहले तो एक-दो सांप दिखे, लेकिन जब ध्यान से देखा गया तो कुल 22 सांप घर के अलग-अलग हिस्सों में रेंगते हुए पाए गए। सृजावती बताती हैं की हम लोग रसोई में काम कर रहे थे। तभी गैस चुल्हे के पास से कुछ हलचल हुई। पास जाकर देखा तो कई सांप वहां रेंग रहे थे। हम डर के मारे चीख पड़े। इसके बाद पूरे परिवार ने हिम्मत जुटाकर सांपों को भगाने की कोशिश की। सृजावती ने बताया कि गैस चुल्हे के पास का बिल, जहां से सांप निकले थे, उसे तुरंत बंद कर दिया गया। फिर भी रसोई में खाना बनाते समय डर बना रहता है। अब रसोई में जाते समय मन में डर रहता है कि कहीं फिर से सांप न निकल आए। रात में तो घर के बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
यह घटना सिर्फ राजाराम के घर तक सीमित नहीं है। जिले के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिले में अलग-अलग स्थानों पर अब तक 12 से अधिक बार सांपों के निकलने की खबरें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें