फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद लेने गया पिता, घर से लापता हो गई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति पास के चौराहे पर खेत के लिए खाद लेने गया हुआ था। इसी बीच घर में मौजूद अकेली बेटी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जब वह खाद लेकर वापस घर लौटा तो बेटी घर पर नहीं मिली। पहले तो उसने आसपास के रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। धीरे-धीरे मामला पूरे गांव में फैल गया और ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। वहीं, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें