फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मतदाता जागरूकता को लेकर स्कूल-कॉलेजों में होगी निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से जिले के स्कूलों और कॉलेजों में मतदाता जागरूकता क्लब के माध्यम से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर शिक्षा विभाग व स्वीप के नोडल अधिकारी ने इसके लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 18 नवंबर को विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें सदर, पनियरा, सिसवा, निचलौल और फरेंदा विधानसभा क्षेत्रों के विद्यालयों को शामिल किया गया है। सभी स्थानों पर सुबह 11 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। वहीं, 19 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा-धनेई महराजगंज में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता के तहत निबंध लेखन के लिए दो विषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें शुद्ध मतदाता सूची का महत्व और मतदान का महत्व शामिल है। स्कूल स्तर के ईएलसी के विद्यार्थियों को 500 से 800 शब्दों में, जबकि कॉलेज स्तर के प्रतिभागियों को 800 से 1200 शब्दों में हिंदी अथवा अंग्रेजी में निबंध लिखना होगा। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन



बोले अधिकारीसंबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की समय से भागीदारी सुनिश्चित कराएं। साथ ही समन्वय अधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

- आरएन भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें