समाज कल्याण जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति स्कूलों में कक्षा 6 में 70 सीट के लिए परीक्षा14 फरवरी को जिले के पांच विद्यालयों में होगी।
शुक्रवार को डीएम सुनील श्रीवास्तव ने सभी पर्यवेक्षक एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं। कहा है कि परीक्षा सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक होगी। बीडीओ, केन्द्र पर्यवेक्षक, बीईआ ट्रेजरी से सुबह छह बजे पेपर लेकर केन्द्र पर पहुंचेंगे।
परीक्षा केन्द्र में अभिभावकों के जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल या पाठ्य पुस्तकें नहीं ले जा सकेंगे। प्रत्येक केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी। डायट प्राचार्य ने बताया कि सर्वाधिक 182 बच्चे सेठ आनन्दराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में परीक्षा देंगे।
पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में 58, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सदर में 49, राजकीय इंटर कॉलेज नौतनवा में 32 व डीएबी नारंग इंटर कॉलेज व घुघली में सबसे कम 13 बच्चे प्रवेश परीक्षा देंगे। ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारी को मानदेय दिया जाएगा।