फरेंदा। तहसील क्षेत्र में विजयादशमी पर्व पर मंगलवार को विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। बुधवार को भी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विजयादशमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया। विसर्जन के दौरान लेहड़ा मंदिर, बृजमनगंज, धानी, कोल्हुई, हड़हवा,अमहवां और त्रिमोहानी घाट सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा समितियों की ओर से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी गौरव सिंह और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।