फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली के अखाड़े में भारत-नेपाल के पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। विजयादशमी पर सोनौली के श्यामकाट बगीचे में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में भारत और नेपाल के पहलवानों ने जमकर दमखम दिखाया। अखाड़े में पहलवानों के बीच चले दांव-पेंच और एक-दूसरे को पटखनी देने के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया। हर दांव पर तालियों और शोर से पूरा बगीचा गूंजता रहा।
विज्ञापन


दंगल में क्षेत्र के नामी पहलवानों के साथ पड़ोसी देश नेपाल से आए पहलवानों सहित दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। शाम करीब पांच बजे तक चले मुकाबलों में दर्शकों का उत्साह बना रहा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले पहलवान को पुरस्कार स्वरूप आकर्षक रेंजर साइकिल दी गई। वहीं, अन्य विजेता पहलवानों को नकद धनराशि और उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजक सोनू साहू ने कहा कि कुश्ती हमारी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ा पारंपरिक खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें