फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार का तबादला न हुआ तो काम ठप करेंगे कर्मचारी

Fri, 31 May 2019 12:33 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
थानेदार का तबादला न हुआ तो काम ठप करेंगे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई ने गुरुवार को कलेक्टर परिसर में धरना दिया। एडीएम को ज्ञापन सौंपकर फरेंदा में स्वास्थ्य कर्मचारी की पिटाई करने के आरोपी थाने का अन्यत्र तबादला करने की मांग की। चेतावनी दी कि थानेदार का अविलंब तबादला नहीं किया गया तो कर्मचारी आवश्यक सेवाएं बंद करने के साथ ही कामकाज ठप कर आंदोलन तेज करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने यह आरोप भी लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा में 14 मई को किसी वाहन से टक्कर लग जाने के कारण वेलफेयर हेल्थ वर्कर देश दीपक त्रिपाठी से विवाद हो गया। आरोप लगाया कि विवाद के बाद देश दीपक को थाने में बुलाकर मारा पीटा गया। इसके बाद समझौता पत्र लिखवाकर हस्ताक्षर कराकर घर भेज दिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता की मेडिकल जांच कराकर शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। इसके बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में डीएम को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष ने अपने को फंसते देख देश दीपक त्रिपाठी पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में स्वास्थ्य कार्यकर्ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से धरना दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि थानेदार का तबादला नहीं हुआ तो आवश्यक सेवाएं बंद की जाएंगी। इस मौके पर वेलफयेर हेल्थ वर्कर एसोसिएशन, डिप्लोमा फॉर्मासिस्ट संघ, नेत्र परीक्षण अधिकारी संघ, रोडवेज कर्मचारी के कीर्ति प्रकाश नायक, विजय प्रताप सिंह, संतोष, कुलदीप चौधरी, राकेश मणि त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें