सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों से 18 दिसंबर से पहले अपने करीब के बूथों पर नियुक्त बीएलए (बूथ लेबल एजेंट) का नाम, पता व मोबाइल नंबर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा। ताकि 26 दिसंबर से शुरू होने वाले मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य से पहले प्रदेश कार्यालय को बीएलओ की सूची उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन बूथों पर फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, उनके नाम हटवाने के लिए निर्धारित फार्म भरकर बीएलए के पास जमा कराएं। फार्म जमा करने के साथ ही रसीद भी लेने के लिए कहा ताकि यह पता चल सके फर्जी मतदाता का नाम सूची से हटा अथवा नहीं। इस मौके पर अमरनाथ यादव, जगदंबा गुप्ता, डॉक्टर केपी दुबे, अमीर खान, राम प्रसाद, रफीउल्लाह, अतुल पटेल, रमेश सैनी, श्रीपति आजाद, अशोक आदि मौजूद रहे।