सोमवार को जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रनेताओं व प्राचार्य के बीच छात्र संघ चुनाव के लिए नोकझोंक हो गई। इससे कुछ समय के लिए महाविद्यालय का माहौल गर्म हो गया। छात्र नेताओं का आरोप है कि प्राचार्य ने उन्हें अपने कार्यालय कक्ष में बंधक बना लिया। उधर, माहौल बिगड़ते देख प्राचार्य ने कॉलेज में पुलिस बुला लिया।
बताया जाता है कि छात्र नेता अविनाश कुमार, दीपक गुप्ता, दीपक द्विवेदी, मैनुदीन सिद्दीकी, हिमांशु, विकास यादव, रेनू गुप्ता, राहुल आर्य, गोपाल, अभय, जयनंदन तिवारी आदि जब छात्र संघ चुनाव के मामले को लेकर प्राचार्य से मिले तथा छात्र संघ चुनाव कराने की तिथि घोषित करने की मांग करने लगे तो प्राचार्य चुनाव कराने से मुकर गए। कारण जानने का प्रयास किया तो प्राचार्य से सभी छात्रों को अपने कमरे में बंधक बना लिया। इतना ही नहीं प्राचार्य ने मौके पर पुलिस भी बुला लिया। इस मौके पर संदीप यादव, बृजेश चतुर्वेदी, प्रवीण वर्मा, अरविन्द कुमार, सीमा प्रजापति, आशा, रीना, प्रतिभा पटेल भी मौजूद रहे।
छात्रों का आरोप है कि निकाय चुनाव से पहले से छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की जा रही है। मगर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अभी तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई। मल्हाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। जिससे छात्रों में आक्रोश है। प्राचार्य द्वारा छात्रों को अपनें कमरें में बंद कराए जाने के मामले में छात्रों ने चौकी प्रभारी कोतवाली को लिखित जानकारी दे दी है। चौकी प्रभारी को दिए लिखित पत्रक पर छात्र नेताओं में अविनाश कुमार, दीपक गुप्ता, दीपक द्विवेदी, सूरज पटेल, मोइनुददीन सिददीकी, रेनू गुप्ता, गोपाल, हिमांशु के नाम हैं।
इस संबंध में पीजी कालेज के प्राचार्य पीसी पटेल ने कहा कि छात्रों का आरोप बेबुनियाद है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर ने बताया कि छात्र संघ का चुनाव हो लेकिन लिंगदोह के सिफारिशों के अनुसार। वह भी समस सीमा के अंदर। ऐसे में अगर उच्च स्तर से निर्देश मिला तो चुनाव होगा। प्राचार्य ने कहा कि छात्र नेताओं को यह भी आपत्ति है कि लिंगदोह की सिफारिशों पर जब अब तक चुनाव नहीं हुआ तो अब क्यों यह शर्त रखी जा रही है।