फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आपातकाल ने कुचला था सांविधानिक अधिकारों को

Thu, 26 Jun 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपातकाल की 50 वीं बरसी पर जिला पंचायत सभागार में बुधवार को जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल ने न सिर्फ संविधान के मूल अधिकारों को कुचला, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी गहरा आघात पहुंचाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह समझना अत्यंत आवश्यक है कि कैसे एक सरकार ने सत्ता के मोह में संपूर्ण देश को अंधकार में धकेल दिया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू किया।
कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ा दी थीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठे लाल निगम, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, अरुण शुक्ला, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, राम हरख गुप्ता, उपभोक्ता फोरम चेयरमैन अंगद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

संविधान के कई प्रावधानों को कर दिया गया था निलंबित : महराजगंज। उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आपातकाल को भारत कभी नहीं भूलेगा। आपातकाल 1975-1977 को भारत के इतिहास के सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें