फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विक्षोभ का असर हुआ कम, बढ़ने लगा तापमान

Thu, 08 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति में सुधार होते ही तापमान बढ़ने लगा। पिछले दिनों हल्की रही। बुधवार को धूप ने चटख रंग दिखाते हुए अधिकतम तापमान को 38 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंचा दिया। यह पिछले दिनों के मुकाबले 4-5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री उछाल के साथ 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बीते शनिवार से बदला मौसम अब पुराने ढर्रे पर लौटने लगा है। बुधवार सुबह धूप निकलने के बाद समय बढ़ने के साथ तल्ख होती गई। दोपहर 12 से लेकर लगभग 1:30 बजे तक धूप इतनी तेज महसूस हुई कि लोग बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा सके। इस समय सीमा में मार्गों पर भी आवागमन कम दिखा। दोपहर दो बजे के बाद आवागमन सामान्य होता दिखा।
जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति में सुधार होने से तापमान बढ़ने का दौर शुरू हो गया है। हर रोज बढ़े तापमान का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें