फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी निगरानी में हो रही परीक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर दिया आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित यूपीटीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों, प्रशासनिक अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने महराजगंज इंटर कॉलेज, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, परीक्षा कक्षों की तैयारियों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें