महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम में मंगलवार को राज्य स्तरीय बालिका हॉकी व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बेटियों का चयन किया गया। दोनों खेलों के लिए कुल 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि हाकी व टेबल टेनिस के लिए अंशिका प्रजापति, आराधना राय, दुर्गावती कुमारी, अंकिता गौड़, अनामिका सिंह, ज्योति, नेहा कुमारी, गरिमा, माधुरी, साक्षी का चयन दोनों खेलों के लिए किया गया। यह राज्य स्तरीय स्पर्धा से पहले मंडलीय ट्रायल में गोरखपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाएंगी। दोनों खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में 20 से 22 अगस्त को होगी।
बालक वर्ग में कुश्ती का चयन ट्रायल पूर्ण: मंगलवार दोपहर बाद जिला स्टेडियम में सब जूनियर कुश्ती का चयन ट्रायल आयोजित हुआ। यह राज्य स्तरीय स्पर्धा 23 को कौशाम्बी में तय है। क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी के मुताबिक ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल कुश्ती में 10-10 बालकों का चयन किया गया। खेलो इंडिया के कुश्ती कोच धर्मेन्द्र के मुताबिक फ्री स्टाइल कुश्ती के लिए अंकित, प्रिंस, शिवकुमार, अभिजीत, संदीप, चमन, मो. फैज, मुकुंद तिवारी, फैजल अली बंजारा, नमन का चयन किया गया।