फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से वंचित हो सकता है जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अल्पसंख्यक विभाग के प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से जनपद वंचित रह सकता है। योजना की गाइडलाइन के अनुसार 25 फीसदी अल्पसंख्यक आबादी जनपद में नहीं मिलने के कारण योजना को जनपद में प्रभावी नहीं किया जा सकता है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने शासन को आख्या भेजकर दिशा निर्देश मांगा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक निदेशालय ने अल्पसंख्यक युवा व अन्य के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये की परियोजना शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, पेयजल पर प्रस्ताव मांगा। लेकिन जिले से किसी भी सेक्टर से प्रस्ताव नहीं भेजा जा सकता क्योंकि योजना की गाइडलाइन के अनुसार उन क्षेत्रों के लिए ही प्रस्ताव भेजने हैं जहां 15 किमी के दायरे में 25 फीसदी अल्पसंख्यक आबादी प्रवास करती हो। जनपद में कहीं ऐसा स्थान नहीं है। जिले में सिर्फ 18 फीसदी ही अल्पसंख्यक आबादी विभागीय सर्वे में मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें