फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हेवती में ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने पढ़ी आलेख्य निर्वाचक नामावली

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर के संदर्भ में विशेष जागरूकता के लिए आयोजित किया गया चौपाल
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत हेवती में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में आलेख्य निर्वाचक नामावली को ग्रामीणों में जिलाधिकारी ने पढ़ा और वीबीजी राम जी योजना के विषय में ग्रामीणों को जागरूक भी किया।
ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने सबकी उपस्थिति में प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़ा। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि रविवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से 4:30 बजे तक सभी बूथों पर प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली को बीएलओ द्वारा पढ़ा जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में अपने बूथ पर रहकर सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम निर्वाचक नामावली में है या नहीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य स्वच्छ और समावेशी सूची तैयार करना है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। उन्होंने चौपाल में वीबीजी राम जी योजना के विषय में ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कहा कि अब भारत सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर वीबी–जी राम जी योजना को लांच किया जा रहा है। योजना में अब ग्रामीणों को 125 दिन का न्यूनतम रोजगार प्राप्त होगा जबकि मनरेगा में सिर्फ 100 दिन का रोजगार मिलता था। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक बंधुओं को आगामी समय में कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही उपलब्ध होगा। इसलिए सभी से अनुरोध है कि अपने नजदीकी पंचायत भवन पर जाकर अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं।
इस अवसर पर उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना और इसके लाभों को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिलास्तरीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि गांवों में लंबित प्रकरण समयबद्ध तरीके से निस्तारित हों। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किया। जिलाधिकारी ने रुबीना का गोदभराई संस्कार किया और नवजात खुशी व अक्षय का अन्नप्राशन किया।
विज्ञापन

150 से अधिक लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच किया गया
चौपाल में 150 से अधिक लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच हुई और दवा वितरण किया गया। 30 लोगों का सीएम युवा के विषय में जानकारी ली और योजना के तहत आवेदन की इच्छा प्रकट की। 70 पशुपालकों का पंजीकरण हुआ और 94 पशुओं को कृमिनाशक दवा दी गई। पूर्ति विभाग द्वारा 25 नए यूनिट जोड़ने का काम चौपाल में किया गया। अन्य योजनाओं से भी ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने किया। विभिन्न कार्यालयाध्यक्षों ने अपने–अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे, प्रभारी सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें