फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर में प्रस्तावित विभिन्न संरचनाओं का किया अवलोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंटों, सरियों एवं अन्य निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता की नियमित जांच करें
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को तहसील निचलौल क्षेत्र में निर्माणाधीन लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रेस्क्यू सेंटर में प्रस्तावित विभिन्न संरचनाओं का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने वन्यजीव अस्पताल, क्वारेंटाइन सेल, नाइट सेल, रेस्क्यू सेल एवं अन्य निर्माणाधीन इकाइयों को देखा। उन्होंने डीएफओ को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। निर्माण में प्रयुक्त ईंटों, सरियों एवं अन्य निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप एवं टिकाऊ हो।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएफओ ने अवगत कराया कि लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर की मूल डीपीआर में रेस्क्यू सेंटर तक संपर्क मार्ग व विद्युत संयोजन का प्रावधान शामिल नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक अनुपूरक मांग के लिए संबंधित विभाग को शीघ्र पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था सीएनडीएस को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर जनपद में तेंदुओं के संरक्षण एवं उनके सुरक्षित पुनर्वास की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर की कुल लागत लगभग 14 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के अंतर्गत वन्यजीव अस्पताल, क्वारेंटाइन सेल, नाइट सेल, रेस्क्यू सेल, वन्यजीव बाड़ा सहित अन्य आवश्यक संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के अवसर पर डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम सदर सिद्धार्थ गुप्ता, रेंजर मधवलिया अजीत भास्कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें