फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने किसानों से समस्याओं की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में महुअवा के ग्राम चौपरिया में क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया। रेंडम विधि से चयनित कृषक भगवती के खेत में सांख्यिकीय विधि से क्रॉप कटिंग किया गया।
विज्ञापन

निर्धारित माप के अनुसार 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल कटाई की गई फसल उत्पाद 21.12 किलोग्राम पाया गया। इस प्रक्रिया में फसल की पैदावार का वैज्ञानिक आकलन सुनिश्चित किया गया ताकि जनपद में कृषि उत्पादन और उत्पादकता के सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग कृषि आंकलन के जरिये जिले की औसत उपज का निर्धारण किया जाता है। इन आंकड़ों के आधार पर कृषि उत्पादन के साथ-साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति का उचित भुगतान भी दिया जाता है।जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली। उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें