फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परीक्षा फॉर्म में त्रुटि सुधार का मौका, 12 नवंबर तक पोर्टल खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए भरे गए फॉर्म में त्रुटि सुधार का मौका दिया है। इसके लिए बोर्ड ने पोर्टल खोल दिया है, जो 12 नवंबर तक सक्रिय रहेगा। इस अवधि में छात्र-छात्राएं अपने फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार स्कूल के मार्फत करा सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तरफ से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ बोर्ड परीक्षा के आवेदनों में कुछ गलत न प्रिंट होने पाए इसके लिए 2027 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा फॉर्म में सुधार करने की सहूलियत दी है। बोर्ड के निर्देश के अनुसार छात्र अपने नाम, माता-पिता के नाम, विषय, फोटो, जेंडर और जाति में सुधार करा सकते हैं।
यह सुधार प्रधानाचार्य की लॉगिन आईडी से ऑनलाइन किया जाएगा। सुधार के बाद उसकी हार्ड कॉपी निकालकर डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। डीआईओएस कार्यालय से यह सूची बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


जिले के 278 स्कूलों को सहूलियत से लाभ
राजकीय माध्यमिक स्कूल गौहरपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव व बरवां राजा के प्रधानाध्यापक रामजी प्रसाद ने बताया कि बोर्ड के निर्देश क्रम में जनपद के 278 माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालय के विद्यार्थियों के फॉर्म की जांच कर त्रुटियों को समय से सुधार लें, ताकि बाद में परेशानी न होने पाए। जनपद में इस वर्ष 278 माध्यमिक विद्यालयों से कुल 70,344 छात्र-छात्राओं ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इनमें हाईस्कूल और इंटर दोनों के छात्र शामिल हैं। यह सभी छात्र अब इस सुधार सुविधा का लाभ ले सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि या विषय में त्रुटि हो जाती है, जिससे बाद में अंकपत्र में भी वही गलती आ जाती है। बोर्ड ने इसी को देखते हुए सुधार का मौका दिया है।
बोले अधिकारी
जिले के कुछ स्कूलों के बोर्ड परीक्षार्थियों का फोटो व हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं हैं। कुछ जगह विषय कोड गलत भर दिए गए हैं। ऐसे में यह सुधार सहूलियत बढ़ाने जैसा है। 12 नवंबर के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और फिर किसी भी प्रकार का सुधार संभव नहीं।
विज्ञापन

- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें