जनपद में मात्र 10.35 फीसदी ही फीडिंग अवशेष
बहराइच पहले और बलरामपुर जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर सूबे के अन्य जिलों का ध्यान खींचा है। नए सत्र की यूडायस फीडिंग में सबसे कम पेंडेंसी अवशेष रहने के कारण जनपद को 75 जनपदों में तीसरा स्थान मिला है। मंडल के अन्य जिले जनपद के आसपास भी नहीं हैं।
शैक्षिक सत्र 2026-27 को प्रारंभ हुए 41 दिन का समय बीत चुका है। नए सत्र में स्कूलों को कुल 5,58,595 विद्यार्थियों की फीडिंग करनी थी। इसमें 500756 फीडिंग कार्य जनपद ने 11 मई तक पूरा किया है। जनपद में सिर्फ 57839 अर्थात 10.35 फीसदी ही फीडिंग अवशेष है। जिले से आगे बहराइच सबसे कम फीडिंग शेष रखने वाला जनपद बना है। यहां 7.85 फीसदी व दूसरे स्थान पर बलरामपुर जनपद में 9.69 फीसदी फीडिंग पेंडेंसी अवशेष है।
सिद्धार्थनगर को 13वां और देवरिया को 17वां स्थान
सिद्धार्थनगर को प्रदेश में 13वां स्थान 20.69 फीसदी पेंडेंसी, देवरिया को 17 वां स्थान 21.57 फीसदी पेंडेंसी, 44वें नंबर पर संतकबीरनगर 30.09 फीसदी पेंडेंसी, 45 वें नंबर पर गोरखपुर जिला 30.41 फीसदी पेंडेंसी, 48 वें नंबर पर बस्ती 31.82 फीसदी पेंडेंसी व कुशीनगर 75 जनपदों की सूची में 52 वें नंबर पर 32.37 फीसदी पेंडेंसी से काबिज है।
वर्जन
पिछले वर्ष फीडिंग में लेटलतीफी के कारण इस बार सत्र के पहले दिन से ही यूडायस फीडिंग की समीक्षा प्रभावी की गई। प्रतिदिन की फीडिंग के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए। लगातार समीक्षा व खंड शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से जनपद यूडायस फीडिंग में सबसे कम पेंडेंसी वाला तीसरा जिला बन सका। इसमें सभी बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मियों का भी सहयोग रहा।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज