फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली में पुलिस ने अभियान चलाकर 120 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत मालवाहक ट्रकों की लगातार जांच की जा रही है। सोमवार को 120 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

कोतवाल सोनौली अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि सीमा क्षेत्र में ट्रकों की आवाजाही के दौरान अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसको देखते हुए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पिछले दो दिनों में 120 वाहनों का चालान करके 2.15 लाख रुपये वसूल किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि ट्रकों की अवैध कटिंग कराते हुए कोई दलाल या संदिग्ध व्यक्ति यदि पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों और दलालों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाल ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन, बिना कागजात वाहन संचालन, ओवरलोडिंग और अवैध वसूली जैसी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें