फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महोत्सव से फेसलेस सेवाओं को धार दे रहा विभाग

Mon, 03 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के स्थापना दिवस पर 31 अक्तूबर से चल रहा महोत्सव सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बन रहा है। महोत्सव का लुत्फ लेने के लिए लोग जुट रहे हैं। वह विभागीय स्टालों पर पहुंचकर योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर ज्ञान का दायरा बढ़ा रहे हैं। सर्वाधिक भीड़ जुटाने वाले स्टालों में परिवहन विभाग का है।
विज्ञापन

विभाग के कर्मी फेसलेस सेवाओं की जानकारी देकर लोगों को टैक्स भुगतान से लेकर वाहन रजिस्ट्रेशन, डीएल, परमिट की जानकारी देने के साथ-साथ आने वालों का नाम व मोबाइल नंबर एक रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं। एआरटीओ के निर्देश पर चल रही इस व्यवस्था के मार्फत दर्ज हो रहे नंबरों पर विभाग यातायात नियमों की जानकारी देकर, दुर्घटना जागरूकता का दायरा बढ़ाने की जागरूकता की मुहिम तेज करने के लिए कार्य करेगा।
परिवहन विभाग ने जनपद में 23 से अधिक सेवाओं को पारदर्शी बनाने के लिए फेसलेस कर चुका है। इसके लिए विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आनलाइन या सहज जनसेवा केंद्र के मार्फत डीएल व आरसी जैसी सेवाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। पहले इन सेवाओं के लिए लोगों को विभाग का चक्कर लगाना पड़ता था, जिसमें समय व पैसा दोनों खर्च होते थे, लेकिन फेसलेस सेवाओं के जरिये अब इस पर विराम लगा है।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए भी प्रयासरत है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियानों का भी सहारा विभाग लेता रहता है, जिससे यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति लोगों को सचेत करते हुए सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए भी प्रयास कर रहा। महोत्सव में इसी उद्देश्य के तहत विभाग अधिक से अधिक आगंतुकों का नाम नंबर दर्ज कर रहा, जिससे अभियानों के जरिये मिल रहे मोबाइल नंबरों पर समय- समय पर जागरूकता भरे संदेश व कंटेट आनलाइन भेजकर जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें