फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हिंदी को लेकर करीब तीन साल तक बहस चली

Sat, 16 Sep 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब की ओर से शहर के एक मैरिज मनाया गया हिंदी दिवस
विज्ञापन

महराजगंज। रोटरी क्लब की ओर से नगर के हाल में हिंदी दिवस पर कार्यशाला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. महेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी को लेकर करीब तीन साल तक बहस चली। इस दौरान तमाम जानकारों और विद्वानों ने अपने पक्ष रखा। लंबी बहस और चर्चा के बाद मुंशी-आयंगर फॉर्मूले वाले समझौते पर मुहर लगी। इसके बाद 14 सितंबर 1949 को एक कानून बनाया गया, जिसमें हिंदी को राष्ट्रभाषा नहीं बल्कि राजभाषा का दर्जा दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष सीजे थामस ने कहा कि हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। देश के कई राज्यों में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। बात करें दुनिया की, तो मंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी भाषा के बाद हिंदी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष डॉ डीके साहनी ने कहा कि हिंदी एक भाषा ही नहीं बल्कि एक संस्कृति है। इस दौरान कोषाध्यक्ष दशरथ गुप्ता, श्याम बिहारी, सुरेश कुमार, सद्दाम हुसैन, देवेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें