फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव.

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव.
विज्ञापन

नौतनवां। स्थानीय कस्बे के सरोजनीनगर वार्ड स्थित एक घर में रविवार की शाम करीब चार बजे 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे लटका मिला।
जानकारी के मुताबिक, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम परासखाड़ की निवासी सुधा (23) की एक वर्ष पूर्व ही सोनौली थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर वार्ड निवासी दुर्गेश के साथ शादी हुई थी। किन्हीं कारणों से वह पति से अलग होकर नौतनवां कस्बे के सरोजनी नगर वार्ड स्थित बहन पूजा राजभर के यहां रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुधा रविवार दोपहर अपने कमरे में थी। शाम तक जब दरवाजा नहीं खुला तो बहन पूजा ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर बहन ने कमरे में देखा तो सुधा का शव पंखे की कुंडी के सहारे फंदे से लटक रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें