फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूप-छांव के बीच गुजरा दिन, आज हल्की बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बीते तीन दिन से गर्मी की उमस से बेहाल लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत भरा रहा। ज्यादातर समय बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं हल्की ठंडी हवाओं के प्रवाह के कारण लोगों को कुछ हद तक उमस से राहत मिली।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद हल्की ठंडी हवाएं बही तो लोगों को गर्मी-उमस से बहुत हद तक राहत मिली। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तो रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी हरियाणा पर बने अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरणों के साथ ही मानसूनी द्रोणी का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में हिमालय की तराई की ओर खिसककर फिरोजपुर, मुज़फ्फरनगर, गोरखपुर व बिहार के मुंगेर होते हुए उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है।
विज्ञापन

इन मौसमी कारकों के प्रभाव से जिले में मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। वहीं बुधवार की शाम से मौसम बदलेगा और 20 से 21 अगस्त के बीच जिले में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें