फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मां बनैलिया मंदिर परिसर से चोरी हुआ मुकुट क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित मां बनैलिया मंदिर परिसर में स्थापित विष्णु मंदिर की अलग-अलग मूर्तियों से चोरी हुआ मुकुट सोमवार को क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद हो गया। पकड़े गए चोर ने एक सराफा व्यापारी की दुकान पर मुकुट बेचने की बात स्वीकार की है। संबंधित सराफा व्यापारी ने मुकुट की मरम्मत लौटाने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पांचवें दिन बरामद तीनों चांदी के मुकुटों की कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 14 मई को मंदिर के पुजारी जब मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मां बनैलिया मंदिर परिसर में स्थापित विष्णु मंदिर के अंदर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी एवं मां पार्वती की मूर्ति के शीशे का लॉक टूटा पड़ा था और करीब चालीस हजार रुपयों की कीमत के तीनों मूर्तियों से चांदी के तीन मुकुट लापता थे। सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमें मंदिर के आसपास भटकता हुआ एक युवक नजर आया, उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं।
मामला पुलिस की जानकारी में आने के बाद फुटेज के आधार पर युवक को पकड़ जब पूछताछ की गई तो उसने मुकुट चोरी कर एक ज्वेलरी की दुकान पर बेचने की बात कबूल की। जिसकी निशानदेही पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में मुकुट बरामद हुआ। मामला स्थानीय कस्बे के ही लोगों से जुड़ा होने के नाते उन्होंने इस बात पर सुलह-समझौता कर लिया कि उक्त स्वर्ण व्यवसायी द्वारा 15 दिनों के अंदर क्षतिग्रस्त हुई उक्त मुकुट की पुनः मरम्मत कर उसे मंदिर समिति को लौटाया जाएगा। चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से प्रकरण में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। थाने पर आपसी सहमति के आधार पर दोनों पक्ष समझौता पत्र बनाकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें