फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: न्यायालय के आदेश पर मजदूर की मौत के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। न्यायालय के आदेश पर कोठीभार थाना क्षेत्र के शेषपुर गांव निवासी मजदूर उमाशंकर चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के पिता जगत नारायण चौहान ने न्यायालय में शिकायत की थी कि उसके बेटे को बकाया मजदूरी मांगने पर प्रताड़ित किया गया था।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने न्यायालय में दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनका बेटा उमाशंकर गांव के ही एक व्यक्ति के मकान निर्माण में करीब एक महीने से मजदूरी कर रहा था। उसकी 11 हजार रुपये मजदूरी बकाया थी। आरोप है कि 25 जुलाई को उसने बकाया मजदूरी मांगी, तो उससे शाम को पूरा हिसाब करने की बात कही गई। इसके बाद उमाशंकर रात में घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव गांव के पश्चिम रेलवे पटरी के किनारे मिला।
मृतक के पिता का आरोप है कि उन्होंने मामले में कोठीभार थाना और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने मामले में पुलिस को उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें