फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कलक्ट्रेट पर रसाेइयों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Apr 2025 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के पदाधिकारियों ने मानदेय समेत सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। संगठन के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में 55 हजार से अधिक रसोइया मध्याह्न भोजन बनाने के लिए तैनात हैं। जबकि छात्र संख्या के आधार पर कार्य कर रही रसोइयों को हटाते हुए उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। बेहद गरीब परिवार से आने वाली रसोइयों को हटाने के कारण समस्या हो रही है। चुनाव आते ही जनपद की रसोइयों की ड्यूटी पोलिंग बूथ पर लगा दी जाती है। कर्मचारियों और अधिकारियों को भोजन बनाकर खिलाती हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संध्या देवी ने कहा की सरकार से हमारी मांग है कि रसोइयों से सिर्फ एमडीएम ही बनवाया जाए, अनाश्यक कार्य रसोइयों पर न थोपा जाए। इस दौरान महेश, रामसेवक, पाना देवी, रामलाल, जंतिरा, सोनमती, आरती, किस्मती, मनभावती, सुनीता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें