फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तय समय से दो माह गुजरने पर भी पूरा नहीं हो सका सीसीयू का निर्माण

विज्ञापन
क्रिटिकल केयर यूनिट।
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण अधूरा है। दिसंबर में इसे हैंडओवर होना था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। तय समय बीतने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। भवन तैयार हो चुका है, लेकिन अंदर वायरिंग, बल्ब, पंखा समेत अन्य आवश्यक इलेक्ट्रिक कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आगामी दो सप्ताह के भीतर यूनिट पूरी तरह तैयार हो जाएगी, जिसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी केयर यूनिट का निरीक्षण करेंगे। फिर कार्यदायी संस्था इसे जिला अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर कर देगी। क्रिटिकल केयर यूनिट पर करीब 16 करोड़ 9 लाख 88 हजार रुपये की लागत आई है। यह यूनिट लगभग 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में है और इसमें तीन मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण किया गया है। यूनिट में कुल 50 बेड की व्यवस्था है, जो गंभीर और अति गंभीर मरीजों के इलाज के लिए समर्पित होंगे। इसके शुरू होने से जिले के मरीजों को अब गंभीर स्थिति में इलाज के लिए बाहर के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यूनिट में ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम, वेंटिलेटर, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटरिंग सिस्टम, इन्फ्यूजन पंप समेत आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही यूनिट को 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी समय गंभीर मरीजों को त्वरित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


क्रिटिकल केयर यूनिट बनकर लगभग तैयार हो गई है। कुछ जरूरी कार्य शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं।
डॉ. नवनाथ प्रसाद, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें