सेवा व महिला शिक्षिका की वरीयता को छोड़कर शेष भारांक प्राप्त करने वाले शिक्षकों के साक्ष्यों का होगा सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अंतर जनपदीय स्थानान्तरण में भारांक पाने वाले शिक्षकों को एक और सत्यापन से गुजरना होगा। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति भारांक के लिए लगाए गए अभिलेखों के साक्ष्यों को देखेगी एवं संतुष्ट होने के बाद ही उनको स्थानांतरित करने की अनुमति प्रदान करेगी। इसके बाद स्थानांतरण हो सकेगा।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात जिले के 436 शिक्षकों का अंतर जनपदीय स्थानांतरण हो चुका है। शिक्षकों को अब जिले से कार्यमुुक्ति का इंतजार है। स्थानांतरण के लिए शिक्षकों के लिए कुल आठ क्रमांक निर्धारित थे, जिसमें से मेरिट तय करते हुए उन्हें लाभ प्रदान किया गया। पहले क्रमांक पर सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए एक अंक (अधिकतम 15 अंक) निर्धारित था तथा छठें क्रमांक पर महिला शिक्षिकाओं को 10 अंक का लाभ प्रदान किया गया था। इसके अतिरिक्त दूसरे क्रमांक पर शिक्षकों के स्वयं व पति व पत्नी अथवा बच्चों की दिव्यांगता, तीसरे नंबर पर असाध्य रोग, चौथे नंबर पर पति व पत्नी के सरकारी सेवा में होने, पांचवें नंबर पर एकल अभिभावक, सातवें नंबर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व आठवें नंबर पर राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भारांक का लाभ प्रदान किया गया है। भारांक प्राप्त करने वाले शिक्षकों के साक्ष्यों का सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे।
...
पांच सदस्यीय समिति में इन्हें किया गया है शामिल
मुख्य विकास अधिकारी को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व जिलाधिकारी की ओर से नामित एक जिला स्तरीय अधिकारी को सदस्य के रूप मेें समिति में शामिल किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।
...
कोट
जिले से 436 शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है। भारांक का सत्यापन जिला स्तरीय समिति करेगी। उसके बाद शिक्षकों की कार्यमुक्ति की जाएगी।
अमरनाथ राय, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी