फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कर्मी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

निचलौल। नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को तहसील पहुंच जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने एसडीएम से पीएफ दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारी अनिल प्रसाद, सुनील, राज कुमार, विजय, दुखी प्रसाद, बबलू, नन्द, गोरख आदि ने कहा कि पिछले दो वर्षों से प्रत्येक माह में कटने वाले पीएफ की धनराशि अभी तक नहीं मिली है। न ही जिम्मेदारों द्वारा पीएफ से संबंधित उन्हें कोई जानकारी दी जाती है। जिसका विरोध करने पर नगर पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। ऐसे में सभी सफाई कर्मी काफी पीड़ित हैं। एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर पंचायत के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें