क्राइस्ट द किंग चर्च पर रविवार की दोपहर समुदाय के अनुयायियों ने एकत्रित हो मनाया पर्व
श्रद्धा और विश्वास के साथ मुख्य पूजा में शामिल हुए अनुयायी
नौतनवा। नगर स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च पर रविवार की दोपहर ईश करुणा का पर्व मनाया गया। चर्च के पुरोहित फादर मैथ्यू की ओर से मुख्य पूजा की विधि पूरी कराई गई और मसीही समुदाय के अनुयायियों ने प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर देश की शांति और मानव जाति के उद्धार के लिए प्रभु से प्रार्थना की।
पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान एवं नायला खान ने कहा कि यीशु मसीह ने मानवता को ही दुनिया के सबसे बड़े धर्म की उपाधि दी। उन्होंने परिवर्तन लाने के लिए प्रेम, दया, क्षमा और विश्वास की जो सीख दी वह सदैव मनुष्य को सही दशा और दिशा की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
पुरोहित फादर मैथ्यू ने कहा कि ईश करुणा का यह पर्व गुड फ्राइडे से चलने वाले 9 दिन के व्रत समापन के अवसर पर मनाया जाता है। इस पर्व की मान्यता है कि जिस क्षेत्र में ईश करुणा के मूर्ति की स्थापना होती है, वहां किसी तरह का कोई संकट नहीं आता और लोग आपसी एकजुटता और एकरूपता के साथ मिलजुल रहते हुए हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर भी रहते हैं।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान व नायला खान, अजीम खान, राजेश बायड, ऋषभ श्रीवास्तव, अनुज राय, मुकेश शर्मा, सुमित, कल्पना, राहुल, आशीष, रिक्की, लिसी, थॉमस आदि लोग मौजूद रहे।