फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 23 महीने से केयरटेकर को नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
पौली ब्लॉक के शनिचरा बाजार का मामला
विज्ञापन




धनघटा। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत शनिचरा बाजार में तैनात एक केयर टेकर को 23 महीनों से मानदेय नहीं मिला है। आर्थिक तंगी से जूझ रही केयर टेकर ने सहायक विकास खंड अधिकारी (एडीओ) को पत्र सौंपकर बकाया मानदेय दिलाने की मांग की है।

एडीओ को दिए पत्र में शनिचरा बाजार निवासिनी जगशीला पत्नी सहदेव प्रसाद ने बताया कि वह ग्राम पंचायत में केयर टेकर हैं। आरोप है कि एक मई 2024 से 30 मार्च 2026 तक का मानदेय उन्हें नहीं दिया गया है। करीब दो साल से मानदेय न मिलने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता जगशीला का कहना है कि काम करने के बावजूद भुगतान रोकना नियमों के विरुद्ध है, और इससे उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि ग्राम प्रधान को तत्काल निर्देशित कर उनका 23 माह का बकाया मानदेय दिलाया जाए।
इस संबंध में एडीओ पंचायत जितेंद्र तिवारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें