फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक चालक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहदुरी बाजार में हुआ हादसा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दुर्घटना
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में शुक्रवार को एक अनियंत्रित बाइक चालक ने सड़क किनारे फलों का ठेला लेकर जा रही महिला को टक्कर मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और ठेले के परखचे उड़ गए। महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, बहादुरी बाजार निवासिनी सुनीता (35) ठेले पर फल की दुकान चलाती हैं। शुक्रवार की सुबह रोज की तरह अपना ठेला लेकर जा रही थीं, तभी अचानक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ठेले से टकरा गई, जिससे सुनीता गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरी बाजार भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चालक की पहचान करने में जुटी है। वहीं बाइक को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल भिजवाया है। तहरीर के मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें