फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिया से टकराई कार बाल-बाल बचे सवार

Wed, 03 Jun 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- इटहियां-गडौरा मार्ग पर बेलवां गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

ठूठीबारी। इटहियां-गडौरा मार्ग पर बेलवां गांव के कब्रिस्तान मोड़ पर साइकिल सवार शराबी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। इसके चलते पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली पुलिस के कुछ जवान मंगलवार दोपहर बाद कार से इटहियां की तरफ से आ रहे थे। अभी वह बेलवां गांव के पश्चिम स्थित निपनियां कब्रिस्तान मोड़ पर पहुंचे थे कि गडौरा के तरफ से साइकिल सवार सामने आ गया। यह देख कार चालक ने साइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया में जा टकराई। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शराबी को बचाने के चक्कर में पुलिया में कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें