फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली के टूटे खंभे बने मुसीबत, करंट से युवक की जा चुकी है जान

Mon, 05 Oct 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र में जर्जर बिजली के खंभे और टूटे तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। तीन अक्तूबर को मुजुरी विद्युत उपकेंद्र के ग्राम देवपुर बनिया टोले पर विद्युत स्पर्शाघात से हुई सुधीर की मौत के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मृतक सुधीर के चाचा धर्मेंद्र के मुताबिक, घटना स्थल के पास आंधी-पानी के दौरान दो एलटी ग्रेड खंभे टूट गए थे। इससे केबल जमीन पर आ गया, उसमें दौड़ रहे करंट से सुधीर की मौत हो गई। घटना के बाद भी केबल वहीं पड़ा है।
अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि अधिक खंभे और ट्रांसफार्मर गिरने वाले स्थानों पर प्राथमिकता से काम कराया जा रहा है। रानीपुर में आठ, मुजुरी में चार, बैंदा करमहवा में दो और मोहद्दीनपुर में दो खंभे टूटे थे, जिन्हें दुरुस्त कर दिया गया है। सतगुरु में एक व देवीपुर में दो खंभे लगना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें