फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्यालय से रनियापुर तक चलेगी बस

Wed, 30 Apr 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। मई के पहले सप्ताह से मुख्यालय से रनियापुर के लिए एक नई बस चलेगी। इसका सर्वे विभाग ने कर लिया है। इससे कोल्हुई, बृजमनगंज जाने के लिए लोगों को फरेंदा का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

नए वित्तीय सत्र में ग्रामीण रूट पर परिवहन सेवा बढ़ाने पर कार्य हो रहा है। सिसवां से गोरखपुर तो परतावल पनियरा होते हुए कानपुर की सेवा के बाद अब महराजगंज बस स्टेशन से पकड़ी, महदेवा, सिंहपुर, ताल्ही होते हुए रनियापुर तक नई बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। इसका सर्वे दो बार किया जा चुका है। रिपोर्ट भी क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बस की उपलब्धता भी डिपो को हो चुकी है। चालक मिलते ही मई में संचालन शुरू हो जाएगा। बस शुरू होने से 10 किमी दूर फरेंदा तक यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें