फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा में रेलवे ट्रैक पर मिले शव की दो दिन बाद हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। सिसवा बाजार रेलवे ट्रैक के पास मिले एक अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। शव ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सडकहवा निवासी द्वारिका यादव का था।
विज्ञापन

राजेंद्र यादव का पुत्र द्वारिका 15 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे घर से निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों की चिंताएं बढ़ गईं। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर परिजन ने 17 अक्तूबर को ठूठीबारी कोतवाली में उसके लापता होने की तहरीर दी।
16 अक्तूबर की सुबह सिसवा बाजार में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला था। शव के नजदीक नीले रंग की साइकिल भी मिली थी। इसकी सूचना कोठीभार पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की। 18 अक्तूबर को ठूठीबारी पुलिस ने परिजन को शव मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव की पहचान द्वारिका के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम द्वारिका के शव का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें