फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में गिरे बच्चे का छठवें दिन मिला शव

Fri, 14 Feb 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत कोल्हुआ गांव सोहसा टोला में तीन वर्षीय बालक अंकुश साहनी का शव बृहस्पतिवार को गोपाला के समीप नहर में उतराया मिला। वह शनिवार को अपने भाई-बहन के साथ खेलते समय गंडक नहर में गिरा गया था।
विज्ञापन

उसकी तलाश के लिए स्थानीय मछुआरों के साथ एसडीआरएफ की टीम लगातार तीन दिन तक उसकी प्रयास की, लेकिन असफल रही। ग्राम सभा गोपाला के ग्रामीण बृहस्पतिवार की सुबह खेत की ओर गए थे। तभी गंडक नहर में एक बच्चे का शव उतराया देखा। लोगों के माध्यम से यह बात अंकुश के घर तक पहुंची। मौके पर मृतक के चाचा संजय ने शिनाख्त करते हुए शव को घर लाए और बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
बतादें कि शनिवार को कोल्हुआ के सोहसा टोला इंद्रावती के दो पुत्र सूर्या, अंकुश और एक पुत्री सलोनी गांव के समीप गंडक नहर के किनारे खेल रहे थे। अंकुश अपने भाई-बहन में सबसे छोटा था। खेलते समय अचानक वह नहर में गिर गया। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों और मछुआरे के सहयोग से जाल द्वारा नहर में कई घंटों तक छानबीन किया गया पर बच्चे का कहीं पता नहीं चल सका था। अंकुश के पिता की भी एक साल पहले कश्मीर मजदूरी करने जाते समय बस के खाई में गिरने से मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पंचनामा भरकर परिजनों को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें