फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव

Sun, 25 May 2025 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोनहा में रविवार की अपराह्न करीब तीन बजे रानी छावनी टोला निवासी 60 वर्षीय सूर्यनाथ का शव घर से 500 मीटर दूर जंगल में गुलर के पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि वह कर्ज से परेशान थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। तीन बेटों और एक बेटी की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा बेटा 20 साल का है। उसकी शादी नहीं हुई है। मृतक की बड़ी बहू रूक्मनी ने बताया कि गांगी स्थिति एक बैंक से डेढ़ लाख का केसीसी ऋण लिया था।
इसको जमा नहीं कर पाए थे। बैंक वाले आए दिन उसे परेशान करते थे। उसके पास 86 डिस्मिल खेती है। उसमें भी 30 डिस्मिल रेहन रखा है। घर की माली हालत ठीक नहीं है। बैंक से बार-बार कर्ज जमा करने के लिए कहा जाता था, इससे वह परेशान रहते थे।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से वह गुमसुम रहते थे। किसी से कोई बातचीत भी नहीं करते थे। सुबह कुछ बोले बगैर घर से चले गए थे। लगा की थोड़ी देर में आ जाएंगे, लेकिन गांव के लोगों से उनके मौत की सूचना मिली। उनके तीनों बड़े बेटे रामनगीना, दिलीप, बृजलाल उससे अलग रहते हैं और बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
छोटे बेटे शक्तिमान की अभी शादी नहीं हुई है। एक बेटी निर्मली जो सबसे बड़ी है उसकी शादी हो चुकी है। सूर्यनाथ बोरिंग का काम करते थे। पत्नी बुधना और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें