लेहड़ा-आनंदनगर रेल मार्ग पर स्थित लेहड़ा स्टेशन के समीप मिला शव
ट्रेन की चपेट में आने से युवक के मौत की आशंका
फरेंदा। बृजमनगंज-आंनदनगर रेल मार्ग पर स्थित लेहड़ा स्टेशन हाल्ट के पास मंगलवार की सुबह आठ बजे के करीब एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन के किनारे मिला। शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के मौत की आशंका जताई जा रही है।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, सुबह आठ बजे सूचना मिली कि बृजमनगंज क्षेत्र के लेहड़ा स्टेशन हाल्ट के करीब रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक (45) का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान करवाने का प्रयास करने लगी। काफी देर तक प्रयास के बावजूद युवक की पहचान नहीं हो सकी। शव का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। शव तीन टुकड़ों में बंटा हुआ पाया गया। मृतक के जेब से एक टिकट मिला, जिसका प्रिंट भी मिट गया था। शव के निकट से एक पासपोर्ट साइज फोटो मिला है। आशंका है कि फोटो मृतक का है। शव के शिनाख्त की व अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।