फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई में जुटी
विज्ञापन

पांच माह पहले हुई थी शिवनंदन की शादी, मुंबई में रहकर करता था रोजगार
परसामलिक। सोनौली के ग्राम पंचायत हनुमानगढ़िया टोला सोहनी निवासी शिवनंदन (21) का शव शनिवार की सुबह करीब नौ बजे उसके कमरे में रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने दरवाजा की कुंडी तोड़कर कमरे में जाकर शव को नीचे उतारा। पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय शिवनंदन चौधरी ने शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अपने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक शिवनंदन ने सुबह अपने कमरे का दरवाजा अंदर से लाॅक कर लिया। परिजनों को इस अनहोनी का जरा सा भी अंदेशा नहीं था। जब कुछ देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने रोशनदान से कमरे में देखा तो वह फंदे से लटकता हुआ नजर आया। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची भगवानपुर चौकी पुलिस व फोरेंसिक टीम दरवाजे का लाॅक तोड़कर कमरे में पहुंची। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच-पड़ताल के बाद कब्जे में ले लिया। शिवनंदन दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। शिवनंदन परिवार के जीविकापार्जन के लिए मुम्बई में काम करता था। वहीं बड़ा भाई जनार्दन घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता है। भगवानपुर चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच माह पूर्व हुई थी शादी



शिवनंदन की शादी इसी वर्ष जून माह में पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के हरैया में देवकी के साथ हुई थी। शादी के बाद से शिवनंदन घर पर ही रहता था। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी देवकी अपने मायके हरैया चली गई। पत्नी के मायके चले जाने के बाद से वह उदास रहता था। शिवनंदन की मौत से माता सुशीला व पिता कमलेश सहित पत्नी देवकी व बहन मीना और भाई जनार्दन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें