फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 10 May 2025 07:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सलामतगढ़ के अवरहवा टोला निवासी अशोक राजभर (25) का शव शनिवार को दोपहर करीब एक बजे गांव के पूरब सड़क के किनारे खंभे से फंदे से लटकता मिला। शव को देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची चौक थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सलामतगढ़ टोला अवरहवा निवासी अशोक राजभर शनिवार को सुबह घर से यह कहकर निकला था कि बैंक से पैसा निकालने जा रहा है। करीब एक बजे राहगीरों ने गांव के पूरब सड़क के बगल में गड़े खंभे से फंदे से लटकता शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन सहित गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी ने घटना की सूचना चौक पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामचरन सरोज पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिस टीम भी बुलाई गई।
बताते चलें कि सलामतगढ़ टोला अवरहवा टोला निवासी रामजतन के तीन पुत्र हैं, जिसमें अशोक सबसे छोटा था। बड़े भाई जोधन और राकेश बाहर कमाने गए हैं। परिजनों के अनुसार अशोक की 23 मई को तिलक एवं पांच जून की शादी होनी थी। घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था। घटना के बाद से पिता रामजतन, मां बलवंती एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के अनुसार, जांच रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें