फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर के अंदर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
सिसवा मृतक उमेश सैथवार के मौत के बाद लगी भीड़। 
विज्ञापन
सिसवा बाजार के हेवती में मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करता था युवक
विज्ञापन

कुशीनगर के अहरौली थाना क्षेत्र की असना ग्रामसभा का निवासी था उमेश
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के हेवती गांव में 20 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक मामा के घर में अकेले रहता था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के अहरौली थाना क्षेत्र की असना ग्रामसभा का निवासी उमेश सैंथवार (20), हेवती निवासी अपने मामा गुड्डू के घर रह कर पढ़ाई करता था। शुक्रवार को मामा के घर में ही उमेश का शव फंदे से लटकता मिला। उमेश 10 साल की उम्र से ही अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई करता था। वह निचलौल के एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उमेश के मामा गुड्डू आगरा में एक मीटिंग में शामिल होने गए थे। बार-बार भांजे को फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने अपने परिचितों को फोन करके घर भेजा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग सीढ़ी के रास्ते कटरैन हटा कर घर में घुसे तो भीतर का दृश्य देख कर भौचक रह गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें