फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
मृतका के घर के बाहर लगी भीड़।
विज्ञापन
फोरेंसिंक टीम की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया
विज्ञापन

अपने मामा के घर से मंगलवार की देर शाम घर आई थी संदिनी
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहरा टोला महुलानी में बुधवार की सुबह एक महिला (26) अपने कमरे में छत की कुंडी से साड़ी का फंदा लगाकर लटक गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को सूचना दी। फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य इकट्ठा किए।
जानकारी के अनुसार, मृतका के ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में उसकी बूढ़ी सास फूलमती देवी व जेठानी ज्ञानमती रहती हैं। मृतका संदनी पासवान अपने मामा के घर से मंगलवार की देर शाम घर आई और भोजन बनाकर पूरे परिवार को खिलाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार की सुबह भी उसने खाना बनाकर सास व जेठानी को खिलाया और खुद कमरे में जाकर तेज आवाज में डीजे बजाने लगी। इसी बीच करीब साढ़े नौ बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर सास फूलमती देवी उसके कमरे में पहुंची तो उसने बहू संदनी पासवान को फंदे से लटका देखा। फूलमती देवी की सूचना पर डायल 112 व थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल के बाद पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया। संदनी का मायका नेपाल के जिला रूपनदेही मर्चवार के कटया में है। संदनी के दो पुत्र कार्तिक (6) व कृष्णा (4) रो-रोकर मां के शव से लिपट जा रहे थे। संदनी के पति दिलीप पासवान व बड़े भाई बुद्धिराम नेपाल के पोखरा में पेंट पालिश का कार्य करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। संदनी ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मामले में पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें